Big StoryNationalSports

सूर्यकुमार को मिली टी20 की कप्तानी, रोहित और कोहली खेलेंगे वनडे श्रृंखला

नई दिल्ली। आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए गुरुवार को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया। एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को अगले महीने इसी टीम के खिलाफ 50 ओवर की श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया। शुभमन गिल को दोनों प्रारूपों की टीम का उप कप्तान बनाया गया है।विजय हजारे ट्रॉफी में सात अर्धशतक लगाने वाले रियान पराग और दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा एकदिवसीय टीम में दो नए चेहरे हैं।


टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।
वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.