CSCSSports

CSCS : खिलाड़ियों की मानसिक सुदृढता और एकाग्रता पर 4 दिवसीय विशेष कार्यशाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा खिलाडियों को मानसिक रुप से सदृढ, मजबुत एवं एकाग्र बनाने हेतु दिनांक 9 से 12 जुलाई तक होटल हयात, रायपुर में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में खिलाडियों के मार्गदर्शन एवं सलाह हेतु विख्यात मनोवैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ मंजुशा पोद्दार तथा योगेश विठलानी पुणे महाराष्ट्र से विशेष रुप से आमंत्रित हैं। कार्यशाला में विभिन्न आयु श्रेणियों के खिलाड़ी भाग ले रहे है, कार्यशाला में कुल 38 खिलाडी लाभ प्राप्त कर रहें हैं जिनमें 27 पुरुष तथा 11 महिला वर्ग की खिलाडी सम्मिलित हैं। विशेषज्ञों द्वारा सभी खिलाडियों को व्यक्तिगत रुप से उनकी समस्याए एवं कमजोरियों को समझकर आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन तथा समाधान प्रदान किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य खिलाडियों को मानसिक रुप से मजबुत बनाना, खिलाडियों की एकाग्रता बढाना, मैच के दौरान मानसिक रुप से सक्रिय रखना, समय तथा परिस्थिति के अनुसार उचित निर्णय लेने के लिए खिलाडियों को योग्य बनाना है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button