Big StoryNationalState

फाइनल में पहुंचने भारत की इंग्लैंड से और अफगान की दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत कल

आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार अफगानिस्तान पहुंची नॉकआउट में



नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2024 के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को डक वर्थ लुईस नियम की बदौलत 8 रन से हराते हुए पहली बार इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। वहीं भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इन दोनों मैचों में जीतने वाली टीमें फाइनल मैच 29 जून को खेलेंगी। मंगलवार को हुए मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115/5 का स्कोर बनाया। बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रन का नया लक्ष्य मिला। जवाब में बांग्लादेशी टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। अफगानिस्तान की जीत ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को शिकस्त दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button