Big StoryState

मुख्यमंत्री साय का पहला साप्ताहिक जनदर्शन कल

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। भाजपा के शासनकाल में पहले मुख्यमंत्री निवास में डॉ. रमन सिंह का हर गुरुवार को जनदर्शन होता था। अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आमजनों से मुलाकात का कार्यक्रम जनदर्शन 27 जून से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में जनसरोकारों की बातें होंगी। श्री साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त होगी। जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे। जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button