April 26, 2026

गठबंधन सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में आएंगे टकाटक रुपए: राहुल

0
Screenshot_20240430_142539~2

मोदी फाडऩा चाहते हैं संविधान – खत्म करना चाहते हैं आरक्षण



बिलासपुर । कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के समर्थन में सकरी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। दलितों, आदिवासी और पिछड़ों सामान्य जाति के गरीबों लोगों को जीवन और मरण का सवाल है। आरक्षण को बचाने का चुनाव है। भाजपा इन सभी को खत्म करना चाहती है। संविधान को खत्म कर नया संविधान बनाना चाहती है। और कांग्रेस विश्व के सबसे बड़े संविधान को बचाना चाहती है। सभी के अधिकार के लिए चुनाव लड़ रही है। उ्र्होंने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही देश की महिलाओं के खाते में ठकाठक रुपए आएंगे।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और संघ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग राजनीति समझते हैं..उन्हें मालूम है कि यह चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ भाजपा है जो भारत के संविधान को खत्म कर अमीरों के लिए संविधान लिखने की तैयारी में है। उनका कहना है कि चार सौ पार के बाद भारत के संविधान को बदला जाएगा। दूसरी तरफ कांग्रेस है जो गरीबों, दलितों, आदिवासियों के अधिकार को सुरक्षित रखने भारतीय संविधान को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है।
उन्होने कहा कि संविधान को फाड़ कर फेंकने की तैयारी हो रही है। भाजपा चाहती है कि देश में 20- 22 अरबपति राज करें। लेकिन भारत की जनता को समझना होगा। हाथ में भारत का संविधान उठाकर भीड की तरफ इशारा करते हुए राहुल ने कहा कि यह केवल एक किताब नहीं, यह भारत की जिन्दगी है। इसी ने गरीबों को अधिकार दिया है। यह किताब गरीबों की ताकत है। आपकी जल, जंगल और जमीन को बचाता है और जमीर की रक्षा भी करता है।
संविधान से ही वोट का अधिकार मिला। संविधान से ही रिजर्वेशन निकला। संविधान से ही आपको सारे मिले हैं। यदि संविधान को फाड़कर फेका गया तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। राहुल ने कहा कि दरअसल भाजपा की विचारधारा अंबेडकर, नेहरू और गांधी की विचारधारा से मेल नहीं खाता है। इनकी विचारधारा अंबानी और अदानी जैसों को फायदा पहुंचाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *