Big StoryState

खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार पिकअप, 9 लोगों की मौके पर मौत

बेमेतरा।  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के कठिया गांव में देर रात तेज रफ्तार पिकअप के खड़े ट्रक में जा घुसने से महिला और बच्चे समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, सिमगा के गांव तिरैया में छटी कार्यक्रम का आयोजन था। कार्यक्रम में शामिल होने 35 लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा गए थे। लौटते वक्त देर रात करीब 2 बजे खड़ी ट्रक से तेज रफ़्तार पिकअप जा टकराया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा के कलेक्टर और विधायक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायलों को रायपुर एम्स अस्पताल में भजने का इंतजाम किए। घायलों को बेमेतरा अस्पताल लाया गया वहीं मृतकों के शव को सिमगा अस्पताल में रखा गया है। मृतकों में 5 महिला और 3 बच्चे है इनमे दो जुड़वा बहनें शामिल है।



बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना की आठ लोगो की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने अपने सोशल मिडिया हैंडल x पर लिखा है कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं। मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

इनकी हुई मौत

हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। जिनमें, भूरी निषाद (उम्र 50), नीरा साहू महिला (55 वर्ष), गीता साहू महिला (60 वर्ष), अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला (60 वर्ष), मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका (5 वर्ष), खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला (39 वर्ष), रिकेश निषाद बालक (6 वर्ष) ट्विंकल निषाद बालिका (6 वर्ष) शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button