June 13, 2026

विधवा महिला को डरा धमका कर मकान पर कब्जा करने की कोशिश,कलेक्टर से लगाई गुहार

0
विधवा महिला को डरा धमका कर मकान पर कब्जा करने की कोशिश,कलेक्टर से लगाई गुहार

कांकेर। जनकपुर वार्ड में रहने वाली एक विधवा महिला आज कलेक्टर कार्यालय पहुंची। शिकायत है कि उसके मकान पर उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों द्वारा डरा धमका कर और जान से मारने की धमकी देकर उसके मकान की बाउंड्री वॉल को तोड़कर अवैध रूप से पक्का मकान निर्माण किया जा रहा है।  महिला पिछले 30 वर्षों से वहां रह रही है। वह एक विधवा  है एवं उसके पति के पेंशन पर आश्रित होकर अपना जीवन यापन कर रही है। इसके अलावा उसके पास और कोई साधन नहीं है। केवल एक मकान है जिसे भी उसके पड़ोसियों द्वारा अवैध कब्जा जमाया जा रहा है,जिसकी शिकायत लेकर वहां कलेक्टर कार्यालय पहुंची और न्याय दिलाने की गुहार लगाई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *