Big StoryState

नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल-स्कूल नहीं बनते : गृहमंत्री शर्मा

रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के प्रदेश दौरे पर निशाना साधा है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अभी नींद से जागे होंगे। सुकमा में हुए मुठभेड़ पर उन्होंने कहा कि नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल, स्कूल नहीं बनते। जो भी मुख्यधारा से जुडऩा चाहे उनका स्वागत हैं। 
 उन्होंने कहा कि बेमेतरा हादसे में नौ लोगों की मृत्यु हुई है। सभी घायल रायपुर के एम्स और नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती हैं। घायलों और उनके परिवारजनों से चर्चा हुई है। विजय शर्मा ने कहा कि जनजागरण की जरूरत है। ड्राइवरों को समझाने की जरूरत है। गांव में इस तरह की गाडिय़ां आम है। बातचीत और जनजागरण से रास्ता निकलेगा। हादसे में परिवारजनों के लिए सहायता राशि की मदद पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ध्यान में सारा विषय है। आगे जरूर उन्हें सहायता मिलेगी। 
 कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के छत्तीसगढ़ दौरे पर विजय शर्मा ने कहा कि स्टार प्रचारक जरूर आएंगे। हमारी तरफ से भी अनवरत आ रहे हैं। हम लोगों ने प्रारंभ से लेकर इसे जारी रखा है। कांग्रेस अभी नींद से जागे होगी।  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रचार अभियान पर विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में पहले भी चुनाव लड़ा था और हार गई थी। बहुत से उनके चुनाव के वादे पूरे नहीं हुए थे। बहुत अपराधिक कृत्य सामने आए इसलिए जनता ने उन्हें नकारा था। 
 सुकमा की मुठभेड़ पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सुखद समाचार हो। बातचीत का रास्ता अपनाया जाए। नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल, स्कूल नहीं बनते। जल, जंगल, जमीन उनका है, वे कहते हैं तो चर्चा कर फाइनल कर लें। ऐसे ही पहल की जा सकती है। वे वीडियो कॉल पर ही बात कर लें। नक्सलियों के लिए पुनर्वास की अच्छी नीति हम लेकर आएंगे। उसकी घोषणा जल्द होगी। जो भी मुख्यधारा से जुडऩा चाहे उनका स्वागत हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button