April 26, 2026

गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, मोहित बने मैच के हीरो

0
6

अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से शिकस्त दी। मोहित शर्मा ने डैथ ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन किया जबकि अफगानिस्तान के स्पिनरों राशिद खान और नूर अहमद ने बीच के ओवरों में किफायती गेंदबाजी की जिसके दम पर गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर 162 रन पर रोक दिया। टाइटंस ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 168 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।



डेविड मिलर ने मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद 44 रन की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने बी साई सुदर्शन (45 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी और फिर विजय शंकर (नाबाद 14 रन) के साथ 18 गेंद में 30 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया। सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (13 गेंद में 25 रन) और शुभमन गिल (28 गेंद में 36 रन) ने भी बल्ले से उपयोगी योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *