Big StoryCity

खिलाड़ियों को दे रहे थे ट्रेनिंग आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

दिल्ली से आए थे टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत



रायपुर। जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय टेनिस कोर्ट में कोच की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत दिल्ली से आए थे। 29 मार्च को शाम करीब 5.30 बजे उनकी मौत हो गई, जब वह खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय अचानक जमीन पर गिरे तो उन्हें मौके पर सीपीआर दिया गया लेकिन कोशिश विफल रही। पोस्टमॉर्टम में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है। रायपुर में इस तरह का यह पहला मामला है. 50 वर्षीय टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत कल ही दिल्ली से अपने खिलाड़ी के साथ 30 मार्च से शुरू हुए एशियन अंडर 14 टेनिस प्रतियोगिता में पहुंचे हुए थे। जब टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत अपने खिलाड़ी को अभ्यास करा रहे थे तभी दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। शरद राजपूत दिल्ली की जाने-माने टेनिस परिवार के सदस्य थे। टूर्नामेंट कोर्डिनेटर रूपेंद्र चौहान ने जानकारी दी कि उनके पार्थिव शरीर को समस्त औपचारिकता पूर्ण कर उनके दिल्ली से आये परिजनों को सौंपा गया। जो उन्हें शाम वायुमार्ग से दिल्ली लेकर रवाना हुए. रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button