Big StoryState

एडीआर की रिपोर्ट : विधानसभा चुनाव में साजा विधायक ईश्वर साहू ने खर्च किए 35 लाख 87 हजार, सबसे कम रामकुमार ने 2 लाख 65 हजार रुपए खर्च किए

सबसे ज्यादा अनिला भेंडिया ने 38 लाख 59 हजार किए खर्च



रायपुर। राज्य में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए गए खर्च की राशि का ब्योरा सामने आ गया है। चुनाव में खर्च की लिमिट 40 लाख रुपए है। राज्य में सबसे अधिक खर्च कांग्रेस की अनिला भेंडिया (डौंडीलोहारा) ने किया है। उन्होंने लिमिट के 96 प्रतिशत राशि यानी 38 लाख 59 हजार 871 रुपए खर्च किए। दूसरी ओर कांग्रेस के रामकुमार यादव (चंद्रपुर) ने मात्र 7 प्रतिशत राशि खर्च की। उन्होंने कुल 2 लाख 65 हजार 764 रुपए खर्च करके चुनाव जीत लिया। खर्च संबंधी रिपोर्ट एडीआर ने जारी की है।

11 फीसदी ने आधा भी नहीं किया खर्च
रिसर्च के मुताबिक 88 विधायकों में से 10 विधायक (11 फीसदी) ऐसे हैं जिन्होंने 40 लाख रूपए की खर्च सीमा के आधे से भी कम खर्च बताया है। इस चुनाव में औसत खर्च अधिकतम सीमा का 68 फीसदी ही हुआ है, जो कि 27.11 लाख रूपए है।

भाजपा-कांग्रेस के विधायकों ने इतने किये खर्च
पार्टियों के हिसाब से देखें, तो भाजपा के 53 विधायकों ने औसत 28.48 लाख रूपए खर्च किए हैं जो कि खर्च सीमा के 71.2 फीसदी है।

कांग्रेस के 34 विधायकों ने औसत 25.34 लाख खर्च किए हैं जो कि खर्च सीमा का 63.4 फीसदी है। और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अकेले एमएलए ने 14.36 लाख रूपए खर्च किए हैं जो कि खर्च सीमा का 35.9 फीसदी है।
सबसे अधिक खर्च इनका
दीपेश साहू बेमेतरा ने 37 लाख 97 हजार 895, दयालदास बघेल नवागढ़ ने 36 लाख 97 हजार 477, अंबिका मरकाम सिहावा ने 36 लाख 74 हजार 288, ईश्वर साहू साजा ने 35 लाख 87 हजार 635, संपत अग्रवाल बसना ने 35 लाख 82 हजार 484, रोहित साहू राजिम 35 लाख 24 हजार 432, संगीता सिन्हा संजारी बालोद 35 लाख 2 हजार 507, रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत 33 लाख 95 हजार 500, प्रबोध मिंज लुंड्रा 33 लाख 46 हजार 324 रुपए खर्च किए।
सबसे कम खर्च करने वाले प्रत्याशी
रामकुमार यादव चंद्रपुर 2 लाख 65 हजार 764, शेषराज हरबंस पामगढ़ 12 लाख 42 हजार 874, इंद्रकुमार साव भाटापारा 12 लाख 44 हजार 584, तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम पाली तानाखार 14 लाख 36 हजार 913, बालेश्वर साहू जैजैपुर 16 लाख 11 हजार 689, डॉ. चरणदास महंत सक्ती 17 लाख 20 हजार 917, द्वारिकाधीश यादव खल्लारी 18 लाख 15 हजार 521, फूल­सिंह राठिया रामपुर 18 लाख 60 हजार, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण 21 लाख 33 हजार 538, टंकराम वर्मा बलौदाबाजार 20 लाख 59 हजार 857 रुपए खर्च किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button