Big StorySports

सिंधू की जीत के साथ वापसी भारत ने चीन को 3-2 से हराया

शाह आलम। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने चोट के कारण चार महीने बाद वापसी करते हुए बुधवार को यहां जीत दर्ज की जिससे भारत ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप की महिला स्पर्धा में चीन की मजबूत टीम को 3-2 से हराया। ग्रुप डब्लू में सिर्फ दो टीम होने के कारण पहले मुकाबले से पूर्व ही भारत की नॉकआउट में जगह सुनिश्चित थी लेकिन टीम ने शीर्ष वरीय चीन को हराकर शान से नॉकआउट में प्रवेश किया।
थॉमस कप 2022 चैंपियन और पिछले साल एशियाई खेलों में पहली बार रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम ने भी हांगकांग के खिलाफ 4-1 की आसान जीत से ग्रुप ए से नॉकआउट में जगह बनाई। हांगकांग को मंगलवार को चीन के खिलाफ भी 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारतीय पुरुष टीम गुरुवार को शीर्ष वरीय चीन से भिड़ेगी जिससे ग्रुप विजेता का फैसला होगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button