April 26, 2026

ईशा देओल का हुआ तलाक, 11 साल पहले हुई थी शादी

0
Untitled-2

नई दिल्ली। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल पिछले काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी में उथल- पुथल के चलते सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों उनके और भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें आई थीं. तब दोनों में से किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. बॉलीवुड की गलियारों में चर्चा है कि ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं. सोशल मीडिया पर भी दावा किया जा रहा था कि ईशा और भरत तख्तानी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. दोनों लंबे समय से किसी इवेंट में भी साथ दिखाई नहीं दिए थे, जबकि कपल पहले अक्सर साथ-साथ नजर आता था.



शादी के 12 साल पूरे होने से पहले ही अलग हुए ईशा-भरत
ईशा देओल और पति भरत तख्तानी ने तलाक की घोषणा की है. एक संयुक्त बयान में कपल ने कहा कि अलगाव सौहार्दपूर्ण है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बयान में कहा है, ‘हमने आपसी और सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है. जीवन में इस बदलाव के बावजूद, हमारे लिए दोनों बच्चों का हित और कल्याण ही सबसे अहम है और रहेगा. हमारी निजता का सम्मान किया जाए.’

जून 2023 में मनाई थी 11वीं सालगिरह
ईशा और भरत 6 साल की बेटी राध्या और 4 साल की मिराया के माता-पिता हैं. इस कपल की शादी साल 2012 में हुई थी और लंबे वक्त तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन अब अचानक दोनों ने अलग होने का फैसला किया है. गौरतलब है कि पिछले साल जून में ईशा और भरत ने अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मनाई थी. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों के साथ अपने पति को शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘अनंत काल के लिए भरत तख्तानी को शादी की 11वीं सालगिरह मुबारक.’ हालांकि, दोनों के तलाक की अटकलें तब शुरू हुईं, जब पिछले साल हेमा मालिनी के जन्मदिन पर भरत को नहीं देखा गया. वे ईशा के जन्मदिन समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *