April 26, 2026

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष बने नीलमणि

0
4

रायपुर। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष का चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव में सुहेला के तहसीलदार नीलमणि दुबे को प्रांताध्यक्ष चुना गया, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 304 वोटों से हराया। प्रतिद्वंद्वी गुरुदत्त पंचभावे को 143 वोट मिले। नीलमणि दुबे को सबसे ज्यादा रायपुर के 69 में से 57 वोट मिले, वहीं सबसे कम वोट सुकमा 6 में से एक वोट मिला। प्रांताध्यक्ष बनने पर तहसीलदार वसुमित्र दीवान, अजय चंद्रवंशी, बाबूलाल कुर्रे, विभोर यादव, प्रेरणा सिंह, ममता ठाकुर, माया अंचल, मनोज गुप्ता, प्रकाश पटेल, प्रकाश साहू, प्रियंका बंजारा, नायब तहसीलदार सुहेला डीके सामल, तहसीलदार उज्जवल पांडे, जयेंद्र सिंह, भूषण सिंह मांडवी, निवेश कुरैशी, वसीम सिद्दीकी, अंकुर रात्रे, अश्वनी कंवर, प्रांजल प्रजापति, विपिन, गेंदालाल, वीरेंद्र नेताम, शेखर मंडई सहित समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने जीत पर बधाई दी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *