Big StoryNationalState

प्रदेश प्रभारी पायलट 11 को लेंगे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 11 जनवरी को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। उसी दिन दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी, आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जायेगी।
कार्यकारिणी की बैठक में संगठन में रिक्त पदों पर नई नियुक्ति सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के संबंध में भी विधायकों और प्रत्याशियों से चर्चा किए जाने की संभावना है। विधानसभा चुनाव मेें हार के कारणों के जानने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में समस्त एआईसीसी सदस्य, विधायक, प्रत्याशियों, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।
संगठन में होगी नई नियुक्ति : प्रदेश संगठन में प्रदेश महामंत्री और मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के तीन से चार पदों पर नियुक्ति नए प्रभारी की अनुमति से पीसीसी द्वारा की जाएगी। बताया जाता है कि प्रदेश संगठन में महासचिव के तीन-चार पद पहले से रिक्त हैं। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष और मोर्चा-प्रकोष्ठ के कुछ पदों पर नियुक्ति होगी।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button