Big StoryState

राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण : सीएम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंनेे कहा कि भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी असाधारण दृष्टि और प्रतिभा से भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सर विश्वेश्वरैया की कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
……………….


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button