Big StoryEntertainment

69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

आलिया भट्टा और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार

सरदार उधम सिंह ने जीता बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड


नई दिल्ली। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इस अवॉर्ड फंक्शन में हर वर्ष देश के फिल्ममेकर्स और उनके काम को सरकार द्वारा सराहा जाता है। इस बार बेस्ट हिंदी फिल्म विक्की कौशल की ‘सरदार उधम’ बनी है। वहीं, आलिया भट्टा और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है। वहीं, ‘छैलो शो’ ने सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म और ‘777 चार्ली’ ने बेस्ट कन्नड मूवी का अवॉर्ड जीता। अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले तेलुगु एक्टर है।
मजदूर की कहानी थी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा
दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा, द राइज ने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में पुष्पा नाम के मजदूर की जिंदगी दिखाई गई है। फिल्म की स्टोरी लाइन के अलावा अल्लू अर्जुन की पर्सनैलिटी, कैरेक्टर और फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए।

पुरस्कारों की सूची

बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)

बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्‌ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट फीचर फिल्म: रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट

बेस्ट डायरेक्टर: निखिल महाजन (गोदावरी द होली वाटर)

बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सरदार उधम

बेस्ट चिल्ड्रन मूवी: गांधी एंड कंपनी

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: भावेन राबरी (छेल्लो शो)

बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो

बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा कायझाला

बेस्ट मलयालम फिल्म: होम

बेस्ट तेलुगु फिल्म: ओपन्ना

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: एम एम कीरवानी (RRR) और देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)

बेस्ट लिरिक्स: चंद्र बोस (कोंडा पोलम)

बेस्ट एडिटिंग: संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: काल भैरव (RRR)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: श्रेया घोषाल (इराविन निझल)

बेस्ट कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षिष्ठ (RRR)

स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड: विष्णु वर्धन (शेरशाह)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: वी. श्रीनिवास मोहन (RRR)

 

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button