City

विद्यार्थियों में भारतीय संस्कार डालने के लिए ब्राह्मण समाज का योगदान सराहनीय – बृजमोहन

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के द्वारा गत दिवस पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर आशीर्वाद भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक निधि से आशीर्वाद हायर सेकंडरी इंग्लिश स्कूल में निर्मित तीन अतिरिक्त कमरे का भूमिपूजन बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने 3 अतिरिक्त कमरे निर्माण के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत की गई थी, जिसका भूमि पूजन किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि ब्राह्मण समाज विद्यालय के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कार डालने का प्रयास करें, साथ ही उन्हें धर्म दर्शन की बातों का ज्ञान भी बहुत अच्छे से कराया जा सकता है और यह प्रयास बच्चों के राष्ट्रीय चरित्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। भारतीय जनमानस को संस्कारित करने में ब्राह्मण समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए ब्राह्मण सदैव अग्रणी रहा। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ल, सचिव सुरेश मिश्रा, उपाध्यक्ष निशा अवस्थी, संतोष दुबे, रज्जन अग्निहोत्री, गौरव शुक्ल, अजय अवस्थी राघवेन्द्र मिश्रा, प्रदीप शुक्ल, चन्द्रिका शंकर बाजपेयी, कमलेश शुक्ल, अमिताभ शुक्ल, अनुपम शुक्ल, अनुराग शुक्ल, गौतम मिश्र, अनुभव शुक्ल, पं. देवेंद्र पाठक (गुड्डू), साजेंद्र पांडेय, प्रसून दीक्षित, अनिल शुक्ल, शिरीष त्रिवेदी, विदोष द्विवेदी, शारदा प्रसाद बाजपेयी, अर्चना त्रिवेदी, सुनयना शुक्ला, अर्चना मिश्रा, रीता पाण्डेय, तापसी, आलोक पाण्डेय आदि उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button