March 6, 2026

प्रदेश के 33 सदस्यीय दिव्यांग तैराकी दल हैदराबाद रवाना

0
020
Spread the love

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। 25 वीं राष्ट्रीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता हैदराबाद (तेलंगाना) में दिनांक 15 से 18 नवंबर 2025 तक आयोजित होगी । उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के पुरुष दिव्यांग तैराक 20 महिला दिव्यांग तैराक 04 कोच/मैनेजर 04 दिव्यांग तैराकों के सहयोग के लिए सहयोगी 05 कुल 33 सदस्यीय दल हैदराबाद रवाना हुए। सभी चयनित दिव्यांग तैराकों को आज दिनांक 13 नवंबर 2025 को संजय तरण पुष्कर बिलासपुर में दोपहर 12:00 बजे चयनित दिव्यांग तैराकों को स्विमिंग किट , ट्रैक शूट, टी शर्ट वितरण किया गया । उक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री खजांची कुम्हार अपर आयुक्त नगर निगम बिलासपुर अध्यक्षता श्री तिलकेश भावे जेडी समाज कल्याण बिलासपुर विशेष रूप से श्री अजीत सिंह भोगल संरक्षक छत्तीसगढ़ विकलांग तैराकी संघ बिलासपुर श्री आदर्श दुबे श्री वैभव गुप्ता उपस्थित रहें । अतिथियों द्वारा दिव्यांग तैराकों को हैदराबाद में अच्छा प्रदर्शन करने एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अधिक से अधिक मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ को गौरांवित करने की बात कही गई । छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांग तैराकी दल की कोच सुश्री दुर्गा यादव तैराकी प्रशिक्षक (वीर हनुमान सिंह अवॉर्डी ) पुरुष वर्ग के कोच गणेश राम एवं मैनेजर गोपाल यादव नियुक्त हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री सूरज यादव महासचिव छत्तीसगढ़ विकलांग तैराकी संघ बिलासपुर ने किया एवं स्विमिंग किट वितरण समारोह में सुश्री ज्योति देवांगन आनंद जायसवाल देवेंद्र सिंह कमलकांत प्रकाश सोचें हिमांशु यादव खोमेश लोनिया एवं संजय तरण पुष्कर के स्टाफ उपस्थित रहें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *