Big StoryCity

विप्र, सिंधी, बौद्ध और उत्तर भारतीय समाज के लोगों से मिले विकास उपाध्याय, मांगा जनसमर्थन

गुढियारी और डीडी नगर में डोर टू डोर जन संपर्क कर लिया जनआशीर्वाद 

रायपुर (न्यूज टर्मिनल)।  विकास उपाध्याय के द्वारा लगातार अपने चुनावी प्रचार अभियान को तेज करते हुए आज शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न जगहों बैठक और डोर टू डोर जनसंपर्क कर क्षेत्र वासियों का आशीर्वाद लिया। जिसमे मुख्य रूप से सुबह गुढ़ियारी के कन्हैयालाल बाजारी वार्ड 18 और डीडी नगर में जनसंपर्क कर समस्त देव तुल्य कार्यकर्ता और क्षेत्र वासियों से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा और इस अवसर में जगह-जगह पर विभिन्न सामाजिक और उत्साहित कार्यकर्ता सहित माता बहनों के द्वारा आरती विजय तिलक के साथ शगुन का एक एक रूपये देकर बहुत भव्यता से स्वागत अभिनंदन किया।




आज सिंधी समाज की शिवानंद नगर के बैठक में शामिल होकर काली माता मंदिर का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सामाजिक जनों से अपना जन सहयोग मांगा । विप्र समाज हीरापुर के द्वारा  विकास उपाध्याय का सामाजिक रूप से स्वागत किय।साथ ही हीरापुर में उत्तर भारतीय समाज के द्वारा बैठक  शामिल हुए। इस अवसर में समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी कांग्रेसजन सहित सभी समाजों के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य गण और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button