23 वीं राज्य स्तरीय जूनियर भारोत्तोलन की प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से बलौदाबाजार में
घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। 23 वीं राज्य स्तरीय जूनियर ( महिला- पुरुष ) भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ एवं बलौदाबाजार जिला भारोत्तोलन संघ के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय भारोत्तोलन संघ के नई वजन वर्ग समूहों के नियमानुसार पुरुष वर्ग के 8 एवं महिला वर्ग के 8 समूहों का वर्गीकरण करते हुए दिनांक 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक अंबेडकर भवन ( मांगलिक भवन ) सिविल लाइन में आयोजित किया जा रहा है.


इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के अलग-अलग जिलों के चयनित खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे.इसमें मुख्य रूप से रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव ,बालोद ,बस्तर ,दुर्ग के अलावा 3 यूनिट सहित लगभग 120 खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर हिस्सा लेंगे. सभी खिलाड़ियों का वजन वेट लिफ्टिंग कॉस्ट्यूम में ही होगा. बिना कॉस्ट्यूम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते. चयनित खिलाड़ी आने वाले सत्र के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. आयरन गेम की यह प्रतियोगिता बलौदा बाजार में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है. जिसमें पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की रुकने की व्यवस्था अलग-अलग की गई है. इसके अलावा खिलाड़ियों के डाइट (भोजन) की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की गई है.स्पर्धा के उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री टंकराम वर्मा ,छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल के अलावा अन्य अतिथिगण खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन बलौदाबाजार जिला भारोत्तोलन संघ के अलावा उपाध्यक्ष श्री नवनीत मिश्रा का विशेष सहयोग रहा है. विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के महासचिव श्री राजेश जंघेल एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री उत्तम कुमार साहू के द्वारा दी गई.
