विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर घरघोड़ा में जश्न का माहौल

Spread the love

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)।  जशपुर धरा की “बगिया” के फूल विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर घरघोड़ा में जश्न का माहौल है। रायगढ़ लोकसभा से सांसद रहे लोकप्रिय आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने की खबर से घरघोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। घरघोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यलय से जय स्तम्भ चौक तक रैली निकाली और रैली में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, विष्णुदेव साय जिंदाबाद के खूब नारे लगाए और जमकर फटाखे फोड़े और आतिशबाजी की, तथा साय के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में भाजपाइयों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। रायगढ़ जिले से सांसद रहने के कारण विष्णुदेव साय के सीएम बनने को एक उपलब्धि मानते हुए नगरवासियों ने काफी उम्मीदें जताई हैं कि उद्योग प्रभावित क्षेत्र होने से निश्चय ही इस पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और साय के द्वारा विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा इस उम्मीद के साथ क्षेत्र के आदिवासी बंधुओं के चेहरे पर भी एक खुशी की अलग चमक देखी गई, उन्हें इस बात का गर्व महसूस हुआ की उनके समाज के बीच का व्यक्ति मुख्यमंत्री के पद पर सुशोभित हुआ है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने और प्रदेश में लंबे समय से आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग विष्णुदेव साय के रूप में पूरा होने से आदिवासी समुदाय के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *