April 26, 2026

लिपिकों ने पेश की अनूठी मिसाल लिया आपसी सद्भाव कायम करने का संकल्प

0
002

घरघोड़ा। यूं तो लिपिकों को शासन-प्रशासन की रीढ़ कहा जाता है, पर गाहे-बगाहे इन पर बाबूराज और लालफीताशाही चलाने के आरोप भी लगते रहते हैं। लेकिन इन सबसे इतर आज घरघोड़ा ब्लॉक के लिपिकों ने आपसी सद्भाव कायम करने और सदाचरण अपनाने के लिए संकल्प लेकर एक नई पहल की शुरुआत की है।विदित हो कि आज लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद प्रधान की उपस्थिति में घरघोड़ा विकासखंड के लिपिकों की एक बैठक रखी गई थी, जहां लिपिक एकता संकल्प अभियान का आगाज किया गया।



जिला अध्यक्ष प्रधान ने कहा कि लिपिकों में एकता कायम करने के लिए यह आवश्यक है कि सबसे पहले लिपिकों में हीआपसी सद्भाव की भावना का विकास हो। इसके लिए उन्होंने आज घरघोड़ा के लिपिकों को एकता का संकल्प दिलाया द्य लिपिकों की इस अनूठी पहल का कर्मचारी जगत में स्वागत किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ऐसी पहल पूरे प्रदेश भर में होनी चाहिए। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद प्रधान, जिला उपाध्यक्ष राजनदेव महन्त, घरघोड़ा तहसील अध्यक्ष कुबेर चंद्र देवांगन, वरिष्ठ लिपिक रेशम ठाकुर, रुकमन प्रसाद साहू, बरनाबस बड़ा, दिनेश सिंह, इंद्राणी चक्रवर्ती, सुखदेव चौहान सहित अन्य लिपिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *