Big Story

मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास से मनाया गया तीजा-पोरा तिहार

 


रायपुर। प्रदेश की बहनों के लिए आज मुख्यमंत्री निवास मायका बन गया था और तीजा-पोरा तिहार में महिलाएं जमकर झूमी। इस खुशी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सपरिवार शामिल हुए और बहनों को तीजा का उपहार भी दिया। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सपरिवार भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की। उन्होंने पोरा के अवसर पर खेती-किसानी की समृद्धि के लिए हल और नंदी बैल की पूजा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल सपरिवार तिहार में शामिल महिलाओं से मुलाकात की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झूला और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लेते हुए आनंद उठाया।

तीजा-पोरा त्यौहार में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने स्वागत उद्धबोधन में कहा कि नारी शक्ति के सम्मान से ही देश महान बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के लिए मजबूती के साथ काम हुआ है। प्रदेश में संचालित विभिन्न महिला केन्द्रित योजनाओं से उनके उत्थान की राह आसान हुई है। इस मौके पर सांसद फूलोदेवी नेताम तथा दिल्ली से विशेष रूप तीजा पोरा मनाने आई सुप्रिया श्रीनेत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने किया। इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संसदीय सचिव संगीता सिन्हा,शकुंतला साहू, विधायक देवती कर्मा, सावित्री मंडावी,अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आई महिलाएं उपस्थित थी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button