Big StoryCitypolitics

कुमारी सैलजा ने तेलीबांधा में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के तेलीबांधा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर उन्होंने दाई दीदी मोबाइल यूनिट में ब्लड प्रेशर की जांच भी कराई और जनहित में इस यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम मेंछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सांसद एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी सप्तगिरी उल्का, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी चन्दन यादव, महापौर एजाज ढेबर, उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जोन 9 स्थित शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के तेलीबांधा में मंगलवार को सामुदायिक भवन का लोकार्पण पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा ने किया। इस माैके पर उन्होंने लोगों से नवनिर्मित भवन का सदुपयोग कर इसके संधारण व साफ-सफाई में रायपुर नगर निगम के साथ सहभागी बनने का अनुरोध किया। कुमारी शैलजा ने मुख्यमंत्री भूपेश बधेल की पहल पर महिलाओं को सेहतमंद बनाए रखने के लिए चलाई जा रही योजना दाई-दीदी मोबाइल यूनिट की सराहना की। यूनिट को हरी झंडी दिखाने से पहले उन्होंने रक्तचाप की जांच करवाई । सतनाम भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सभापति प्रमोद दुबे, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, विद्युत,अग्निशमन, यांत्रिकी विभाग अध्यक्ष अजीत कुकरेजा, वार्ड पार्षद सीमा-संतोष साहू, जोन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, एमआईसी सदस्य सुन्दर जोगी, द्रोपती पटेल, अपर आयुक्त शैलेन्द्र पाटले, जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, प्रभारी कार्यपालन अभियन्ता केके शर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button