Big StorySports

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज वर्ल्डकप के लिए नहीं कर पाया क्वालीफाई

वेस्टइंडीज 48 साल में पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से चूका



 

हरारे। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज भारत में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वलिफाई नहीं कर सकी है। टीम को वर्ल्ड कप क्वालिफायर में स्कॉटलैंड ने 7 विकेट से हराया। टूर्नामेंट के पिछले 12 संस्करण में यह पहला मौका है जब वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी। इस टीम ने वर्ल्ड कप के शुरुआती दो सीजन के खिताब जीते हैं। टीम 1975 और 1979 में चैंपियन बनी थी।हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। जीत के लिए जरूरी रन स्कॉटलैंड ने 43.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button