April 26, 2026

दिल्ली के उद्योग नगर की फैक्ट्री में लगी आग, बिल्डिंग गिरने से दमकलकर्मी समेत कई लोग फंसे

0

नई दिल्ली: दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर की फैक्ट्री में गुरुवार की तड़के सुबह करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लगी. घटनास्थल पर 35 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं.



आग लगने से बिल्डिंग भी गिर गई, जिसमें दमकलकर्मी समेत कुल चार लोग फंसे थे, जिसमें तीन दमकलकर्मी हैं. तीन को निकाल लिया गया है और एक दमकलकर्मी और फंसा है. अभी भी बचावकार्य जारी है और अभी आग काबू में है.

बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है, इसलिए बगल की बिल्डिंग से रेस्क्यू आपरेशन किया जा रहा हैं. कुल चार लोग फंसे थे.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पीरागढ़ी में आग लगने की घटना पर कहा, ”हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है, दमकल कर्मी पूरे प्रयास कर रहे हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *