Big StorySports

डायमंड लीग : नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड: 87.66 मीटर भाला फेंका

स्विजरलैंड। भारत के स्टार जेवलिनथ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में गोल्ड  मेडल जीत लिया है। उन्होंने पांचवें प्रयास में 87.66 मीटर भाला फेंका। यह नीरज का 8वां इंटरनेशनल गोल्ड है। इससे पहले, नीरज ने दोहा डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीता था। स्विजरलैंड के लुसाने शहर में खेली जा रही प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने फाउल के साथ शुरुआत की। उसके बाद दूसरे और तीसरे प्रयास में 83.51 और 85.04 मीटर का स्कोर किया, लेकिन यह गोल्ड के लिए काफी नहीं था। ऐसे में नीरज दवाब में दिखे और चौथे प्रयास में फाउल थ्रो कर बैठे। भारतीय स्टार ने आखिरी प्रयास में 84.15 मीटर का स्कोर किया है। नीरज के अलावा, एक अन्य भारतीय स्टार लॉन्ग जंपर मुरली ने शुरुआती 5 प्रयासों में क्रमश: 7.75, 7.63, 7.88 और 7.59 और 7.66 मीटर की छलांग लगाई। वे 5वें नंबर पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button