June 13, 2026

जंगलों में छुट्टियां बिता रही हैं सोनाक्षी सिन्हा

0
जंगलों में छुट्टियां बिता रही हैं सोनाक्षी सिन्हा

पहाड़ों के बीच किया जिप लाइन, फैंस ने किए फनी कमेंट्स



मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जंगल और पहाड़ों के बीच टाइम स्पेंट कर रही हैं। इसी दौरान का एक वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो एंडवेंचर करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी किसी हिल स्टेशन पर पहाड़ों के बीच जिप लाइनिंग करती हुई दिखाई दीं। एक्ट्रेस का ये वीडियो देख कर फैंस अचंभित रह गए हैं। जाहिर है कि सोनाक्षी ने जो किया है वो शायद कमजोर दिल वाले न कर पाएं।
फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स 
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘स्पाइडर मैन- मल्टीवर्स का पागलपनÓ। दूसरे ने लिखा, ‘इतना तेज भी नहीं कूदना थाÓ। वहीं तीसरे ने लिखा, ‘एन्जॉयÓ।
सोनाक्षी सिन्हा का वर्क फ्रंट
सोनाक्षी को हालही में वेब सीरीज ‘दहाड़Ó में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस का किरदार निभाया था। अब वह जल्द ही नेटफ्लिक्स पर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *