April 26, 2026

छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 96 लाख मतदाता

0
Untitled-1

पांच साल में रायपुर, दुर्ग में बढ़ें रिकार्ड वोटर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के लिए मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस बार रिकार्ड मतदान की भी उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश में पांच वर्ष के भीतर मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के आंकड़ों पर गौर करें तो रायपुर और दुर्ग सबसे आगे है। यहां रिकार्ड संख्या में नए मतदाता इस विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे। पांच वर्ष के भीतर रायपुर जिले में सबसे अधिक 2 लाख 46 हजार 760 मतदाता बढ़े हैं, वहीं दुर्ग जिले में 1 लाख 95 हजार 190 की वृद्धि हुई है।
निवार्चन कार्यालय से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो प्रदेश में तीन जिले ऐसे हैं, जहां मतदाताओं की संख्या में 35 हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इनमें कोरबा, सरगुजा और महासमुंद शामिल हैं। वर्तमान में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 96 लाख 40 हजार 430 पहुंच चुकी है, जो कि पिछले विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ 85 लाख, 88 हजार 520 थी। प्रदेशभर में पांच वर्ष के भीतर मतदाताओं की संख्या में 10 लाख 51 हजार 910 का इजाफा हुआ है।



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *