April 26, 2026

चुनावी जांच के दौरान 16 लाख के चांदी के जेवरात के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

0
5

कोरबा। जिले की दीपका पुलिस को जांच के दौरान एक व्यक्ति से 16 लाख 10 हजार रुपए कीमती 23 किलो चांदी के जेवरात जप्त करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दीपका तिवरत मार्ग पर पुलिस मोबाईल चेकपोस्ट लगाकर जांच कर रही थी। इस दौरान विजयनगर निवासी शिवपाल सिंह कंवर नाम व्यक्ति अपनी कार लेकर पहुंचा, जिसकी जांच करने पर चांदी के जेवरात मिले। गहनों के संबंध में जरुरी दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा कोई भी कागजात पेश नहीं किया गया लिहाजा उसे जप्त कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *