Uncategorized

किसानों ने तोड़ा वादा: तय रूट से दूसरे रूट पर गए, पहुंच गए लाल किले पर

नई दिल्ली। देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। इसके साथ ही आईटीओ पर काफी बवाल मचा हुआ है। किसानों के पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसान लाल किला पहुंच गए हैं।
बेहोश होकर गिरा दिल्ली पुलिस का जवान
किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिलशाद गार्डन में ड्यूटी पर दिल्ली पुलिस का एक जवान बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मियों ने उसकी देखभाल की। होश में आने के बाद उसे अब अस्पताल ले जाया जा रहा है। विशेष आयुक्त दिल्ली पुलिस दिपेंद्र पाठक ने कहा कि पुलिस हालात पर नियंत्रण पाने कि कोशिश कर रही है, किसान नेताओं से बातचीत चल रही है। बुराड़ी में रास्ते में कंक्रीट की बैरिकेडिंग को हटाने के लिए किसान क्रेन भी साथ लेकर चल रहे हैं।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पुलिस आईटीओ इलाके में किसान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस हमला किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर रैली दिलशाद गार्डन पहुंची। पुलिस किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है।
सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा को पुलिस प्रशासन जिला पंचायत हाउस में रोका
सीतापुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा को पुलिस प्रशासन जिला पंचायत हाउस में रोका। समाजवादी पार्टी के सेवत विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू, प्रदेश छात्र सभा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सफीक खान, किसान यूनियन के नंदकिशोर वर्मा रामाधार वर्मा मोहम्मद अनस सहित 3 दर्जन से लोगों और ट्रैक्टरों को प्रशासन ने रोका है। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पुलिस, क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद, कोतवाल अनिल पांडेय मौजूद रहे।
किसानों ने चिल्ला बॉर्डर को जाम किया
भानु संगठन के कार्यकर्ता चिल्ला बॉर्डर से निकले तो मयूर विहार एक्सटेंशन पर पुलिस ने रोक दिया। किसान बैरिकेड तोड़ते हुए अक्षरधाम की तरफ बढ़ गए। आगे भारी बैरिकेडिंग के चलते मयूर विहार फेज एक से किसान वापस चिल्ला बॉर्डर पहुंचे है। किसानों ने चिल्ला बॉर्डर को जाम कर दिया है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button