
जय स्तंभ चौक की घटना CCTV में कैद, राहगीरों ने तत्काल पहुंचकर महिला की मदद की कवर्धा।

शहर के जय स्तंभ चौक के समीप गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर तीन आवारा सांड आपस में भिड़ गए। इसी दौरान वहां से स्कूटी लेकर गुजर रही एक महिला उनकी चपेट में आ गई और वाहन समेत सड़क पर गिर पड़ी। राहत की बात यह रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई।
राहगीरों ने तुरंत संभाला मोर्चाघटना के बाद आसपास मौजूद लोग महिला की मदद के लिए दौड़े और उसे सड़क से उठाया। कुछ समय के लिए मौके पर यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों ने सांडों को सड़क से हटाने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
शहर में आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है।आवारा मवेशियों पर कार्रवाई की मांग शहर के व्यस्त मार्गों और चौक-चौराहों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी वाहन चालकों के लिए लगातार जोखिम बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को मवेशियों को सड़कों से हटाने के साथ इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
इस घटना में महिला सुरक्षित रही, लेकिन हादसे ने शहर में आवारा पशुओं से जुड़े खतरे को एक बार फिर सामने ला दिया है।



