Big Storybusiness

एक दिन में मुकेश अंबानी और मस्क से आगे निकले गौतम अदाणी

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत कई अरबपतियों के लिए खास नहीं रही। लेकिन अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने साल की धमाकेदार शुरुआत करके कई अमीरों को पीछे छोड़ दिया। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने इस साल में किस अरबपति की कितनी संपत्ति बढ़ी है उसे लेकर रिपोर्ट जारी की. जिसके अनुसार साल की शुरुआत से लेकर अब तक गौतम अदाणी की संपत्तिमें 5.64 अरब डॉलर का जोरदार उछाल आया। सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में फैसला सुनाया। जिसके बाद से गौतम अदाणी की संपत्ति तेजी से बढ़ रही है। केवल बुधवार को एक ही दिन में संपत्ति में 4.01 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। जिसके बाद अब वे दुनिया के अरबपतियों की सूची में 14वें नंबर पर पहुंच गए। इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक के अडानी टॉप गेनर हैं।



पिछले साल वे टॉप लूजर की सूची में थे।
एलन मस्क टॉप लूजर की लिस्ट में शामिल
साल 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक पिछले साल के टॉप गेनर एलन मस्क की संपत्ति में 9 अरब डॉलर की कमी हो गई। जिसके बाद वे इस साल के टॉप लूजर की लिस्ट में शामिल हुए। केवल बुधवार को ही उनकी संपत्ति 7.13 अरब डॉलर कम हुई। हालांकि अभी भी वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब संभाले हैं। उनकी 220 अरब डॉलर नेटवर्थ है।
सूची में बेजोस दूसरे स्थान पर
अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए। जहां पहले बर्नार्ड अर्नाल्ट थे। अर्नाल्ट की संपत्ति में 11.6 अरब डॉलर की कमी हुई। जिसके बाद उनकी नेटवर्थ 167 अरब डॉलर हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button