Uncategorized

सेजेस रायकेरा में भोजन कराकर एवं आनंद मेला लगाकर मनाया गया बाल दिवस

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) के जन्म दिवस 14 नवंबर बाल दिवस के पूर्व संध्या 13 नवंबर को विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त कर्मचारियों के सहयोग से माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा के विद्यार्थियों, शाला प्रबंध समिति के सदस्यों एवं पालकों को भोजन कराया गया.
14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में आनंद मेला 2025 का आयोजन किया गया ” आनंद मेला ” का शुभारंभ समग्र शिक्षा रायगढ़ के डी एम सी आलोक स्वर्णकार, ए.पी.सी. भूपेंद्र कुमार पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा संतोष कुमार सिंह के करकमलो से किया गया ।




विद्यालय परिसर में गुपचुप,चाट, मुर्रा, उबला चना, बड़ा, भजिया, पेटिस एवं पेस्ट्री का स्टाल लगाकर मेले का स्वरूप दिया गया, इस मेले में डीएमसी रायगढ़ स्वर्णकार,विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिंह,ए पी सी पटेल एवं समस्त कर्मचारीयों एवं ग्राम वासियों ने मेले में खरीदकर स्वाद का लुफ्त उठाया. इस आयोजन से विद्यार्थियों को बाजार अर्थव्यवस्था, आय-व्यय और लागत की व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुई, जिससे वे स्वयं आत्मनिर्भर होकर भविष्य में अपना व्यवसाय कर सकते हैं|


मेले में सभी स्टालों पर विद्यार्थियों,पालकों, शाला विकास प्रबंध समिति के सदस्यों शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया । बाल दिवस आनंद मेला में मुख्य अतिथि डीएमसी श्री आलोक स्वर्णकार ए.पी.सी. श्री भूपेंद्र कुमार पटेल ने विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को पेन एवं चॉकलेट तथा सांसद खेल महोत्सव संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को पेन चॉकलेट एवं स्कूल बैग प्रदाय कर सम्मानित किया गया| आयोजन में शाला विकास प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया, सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया, प्राचार्य एस.के. करण कर्ण ,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल, लोचन प्रसाद पटेल,श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, श्रीमती सरस्वती पैकरा, कु. श्वेता तिर्की,श्रीमती पद्मावती चेचाम, दशरथ साव, उत्तम नगेसिया, सुधाकर तिग्गा, विजय कुमार साहू,दयासागर देहरी, रूद्र प्रताप पुरसेठ, कु. यमुना बरिहा, मुरलीधर साहू, हितेश्वर निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार,श्रीमती रंजना सिदार, श्रीमती विमला एक्का की सहभागिता रही। आनंद मेला के पश्चात प्राचार्य श्री एस.के. कर्ण द्वारा माध्यमिक शाला को मध्यान भोजन बनाने हेतु दो नग व्यावसायिक सिलेंडर, एक नग गैस चूल्हा, एक नग गैस पाइप, एक लाइटर भोजन बनाने हेतु प्रदाय किया गया यह रायगढ़ जिला का पहला विद्यालय है जिनके प्राचार्य महोदय ने माध्यमिक शाला को यह सामग्री उपहार स्वरूप प्रदाय किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button