Big StoryNational

जल्द अमीर बनने दोस्त का सिर काटकर तांत्रिक को सौंपा

गाजियाबाद। जल्द अमीर बनने तांत्रिक के बहकावे में आकर एक युवक ने अपने ही दोस्त का सिर काटकर तांत्रिक को सौंप दिया। गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में 22 जून को लोनी भोपुरा रोड पर सड़क किनारे सिर कटा शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ताहिरपुर दिल्ली के रहने वाले विकास उर्फ मोटा (24) और हुसैनी बिहार के रहने वाले धनंजय (25) के रूप में हुई है। अभी तक नहीं मिला सिर : पाटिल ने कहा कि मृत युवक का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है और गिरफ्तार लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। तीसरा आरोपी विकास अभी भी फरार है।
नशेड़ी को बनाया दोस्त
डीसीपी ने बताया तीनों ने दिल्ली के कमला मार्केट के पास नशे के आदी राजकुमार को अपना शिकार बनाया था। पहले उससे दोस्ती की फिर वे उसे अपने किराए के कमरे में ले गए, उसे शराब पिलाई और फिर 21-22 जुलाई की रात को दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। पाटिल ने कहा कि हत्या के बाद, मोटा और धनंजय शव को एक ऑटो-रिक्शा में भोपुरा लोनी रोड ले गए और वहीं उसका सिर काटकर अलग कर दिया। उसकी गर्दन काटकर प्लास्टिक की बाल्टी में रख दिया और विकास को सौंप दिया।
तंत्र-मंत्र के लिए खोपड़ी की मांगी
ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि पूछताछ के दौरान, मोटा ने खुलासा किया कि उनके तीसरे साथी विकास ने पैसे कमाने के लिए तंत्र-मंत्र के लिए मानव खोपड़ी की मांग की थी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button