Big StoryCity

बारूद फैक्ट्री हादसे में दाेषियों को बचाया जा रहा : बैज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है बेमेतरा बारूद फैक्ट्री मामले में दाेषियों को बचाने का काम किया जा रहा है। इस मामले में जो बड़ी मछलियां हैं, उन पर कार्रवाई नहीं की गई है तथा मामले की लीपापोती के हिसाब से एफआईआर दर्ज की गई है। कर्मचारी पर कार्रवाई की गई, प्रबंधन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई है।



श्री बैज ने कहा, पंडरिया के सड़क हादसे में ड्राइवर के साथ वाहन मालिक पर भी कार्रवाई की गई, जबकि वाहन मालिक तो गाड़ी नहीं चला रहा था। बेमेतरा में प्रबंधन को क्यों बख्शा जा रहा है। वहां पर प्रबंधन की लापरवाही से इतने लोगों की जानें गई हैं। श्री बैज ने कहा, घटना में सिर्फ 8 लोगों की शिनाख्त हुई है तथा 8 लोगों को ही मुआवजा दिया गया है। लेकिन गांव वालों का कहना है, घटना में मरने वालों की संख्या अधिक है। 8 लोग अभी भी लापता हैं, जो लोग लापता हैं, उनको भी मृत मानकर मुआवजा दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button