Uncategorized

चिडिय़ा की तरह आवाज निकालता है यह बाघ, देखने वालों की लगी रहती है भीड़

नई दिल्ली।रूस के एक चिडिय़ाघर में इन दिनों एक बाघ अपनी क्यूटनेस की वजह से हीरो बन गया है। विटास नाम यह बाघ अभी आठ महीने का है। यह बाघ अमुर प्रजाति का है, जो दुनिया में सबसे बड़े और तेज-तर्रार होते हैं। विटास को जब भी अपनी मां का ध्यान खींचना होता है, वो गाना शुरू कर देता है। विटास ऐसी आवाजा निकालता है, जैसे कोई चिडिय़ा चहचहा रही हो। सर्बिया के बरनॉल चिडिय़ाघर में इस शावक को जब भी अपनी मां का ध्यान खींचना होता है, तो उसकी आवाज एकदम महीन सी निकलती है। कुछ लोग इसके आवाज को चिडिय़ा के गाने जैसा बताया, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि विटास का आवाज बंदर की हंसी जैसा समझ में आता है। बता दें कि विटास का वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है।
चिडिय़ाघर में काम करने वाले लोगों ने बताया कि इस बाघ के कई भाई-बहन हैं। इसलिए यह हमेशा अपनी मां का ध्यान खींचने के लिए चिल्लाता रहता है। विटास तब तक चिल्लाता है, जब तक मां सब काम छोड़कर इसके पास आ न जाए।
अमूर प्रजाति के बाघ दुनिया के सबसे बड़े माने जाते हैं, लेकिन ये प्रजाति खतरे में हैं। पूर्वी रूस में इस प्रजाति के सिर्फ 600 बाघ अपने प्राकृतिक घर में बचे हैं। स्स्क्र के खत्म होने के बाद शिकार के कारण इनके अस्तित्व पर संकट पैदा हो गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button