यूनिवर्सिटी गेम्स : भारत ने 11 स्वर्ण सहित जीते 26 पदक

Spread the love

विश्व विश्वविद्यालय खेलों में रहे सातवें स्थान पर

FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023: भारतीय महिला रेस वॉक टीम ने 20 किलोमीटर  स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

चेंगदू। भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में मंगलवार को यहां अपने अभियान का अंत अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 26 पदक के साथ किया जिसमें 11 स्वर्ण भी शामिल हैं। भारत 11 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक के साथ सातवें स्थान पर रहा जो पदक तालिका में उसका सर्वश्रेष्ठ स्थान है।भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों के इस सत्र में पिछले सभी खेलों से अधिक पदक जीते। विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023 से पहले भारत ने इन खेलों में सिर्फ 21 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य) जीते थे। भारत ने इस बार इन खेलों के लिए 256 खिलाड़ियों का दल भेजा था।

चीन शीर्ष पर, जापान रहा दूसरे नंबर पर

मेजबान चीन 103 स्वर्ण, 40 रजत और 35 कांस्य पदक सहित कुल 178 पदक के साथ शीर्ष पर रहा। जापान ने 21 स्वर्ण, 29 रजत और 43 कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कोरिया 17 स्वर्ण, 18 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

इन खेलों में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ट्रैक एवं फील्ड में भारत ने अपने सबसे अधिक 82 प्रतिभागियों को उतारा था लेकिन वे सिर्फ चार कांस्य पदक जीत पाए। इक्कीस सदस्यीय निशानेबाजी टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते जबकि तीरंदाजी में भारत को तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक मिले। एक कांस्य पदक जूडो में मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *