Big StoryCity

उपेंद्र भारती बने मंदिर हसौद मंडल कांग्रेस प्रभारी

रायपुर। रायपुर (ग्रामीण) जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चंदखुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत विभिन्न मंडलों में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में मंदिर हसौद मंडल की जिम्मेदारी उपेंद्र भारती (बकतरा) को सौंपी गई है। इसके साथ ही अन्य मंडलों में भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें चंदखुरी मंडल के लिए अनिल वर्मा (पचेड़ा), नया रायपुर (पलौद) मंडल के लिए छन्नू कोसले (कयाबांधा) और भानसोज मंडल के लिए दौलत साहू (रीवा)को जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति सर्वसम्मति से वरिष्ठ कांग्रेसजनों और पदाधिकारियों की सहमति के आधार पर की गई है।



पार्टी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उपेंद्र भारती की नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं अन्य नव-नियुक्त मंडल प्रभारियों से भी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button