State

भगत ने दिया सिक्किम के मुख्यमंत्री तमांग को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का न्यौता

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेजे गए निमंत्रण को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को दिया।


भगत ने मुख्यमंत्री तमांग से मुलाकात कर उन्हें 27 दिसम्बर से होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया।

भगत ने मुख्यमंत्री तमांग से सिक्किम के लोक कलाकरों को नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भेजने का आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान भगत ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं की जानकारी दी और कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव से एक दूसरे की संस्कृति और परम्पराओं को जानने का अवसर मिलेगा। भगत ने मुख्यमंत्री तमांग को छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया।

 

–00–

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button