Big StoryState

राज्य अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) के संविलियन की मांग के लिए मुख्यमंत्री ने केबिनेट में पारित करने के लिए दी सहमति

रायपुर । राज्य अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) एक ऐसा नाम है जो विगत 11 वर्षों से बीहड़ , घोर नक्सल इलाके एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के ज्योत जला रहे हैं ये ऐसे शिक्षक है जो बहुत ही घने जंगलों, दुर्गम क्षेत्रों के रास्तों से होते हुए अपनी कार्यस्थल पर आदिवासी क्षेत्र में पढ़ रहे बच्चों का सर्वांगीण विकास करते हैं ,इन 11 वर्षों के अध्यापन कार्य में सभी राज्य शिक्षक अपने स्कूलों में बेहतर परिणाम दिए हैं।
सभी को ज्ञात है 10 वर्ष पहले सरकारी स्कूलों का परिणाम किस प्रकार से था , जो आज इन क्षेत्रों में राज्य अतिथि शिक्षकों के अध्यापन कार्य से बेहतर परिणाम दिए हैं। और आज बस्तर और सरगुजा एवं माडा पॉकेट के स्कूलों में आदिवासी बच्चें इन क्षेत्र में आगे रहते हैं।



इन शिक्षकों की भर्ती 10 वर्ष पहले भाजपा शासन काल में विद्यामितान योजना के तहत हुआ था क्यों आज सरकार की अधीन राज्य अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ है लेकिन यह शिक्षक आदिवासी बच्चों का विकास तो करते हैं लेकिन खुद की जीवन व्यापन के लिए बहुत ही सारी समस्याओं से ग्रसित है इन्हें किन्हीं प्रकार की अवकाश , मेडिकल सुविधा न ही समान वेतन मिल रहा है सिर्फ रोजी रोटी के सहारे इनका जीवन व्यापन चल रहा है और लगातार अपनी मांगों को सरकार के समक्ष विभिन्न माध्यम जैसे हड़ताल , रैली ज्ञापन , भेंट मुलाकात आदि से अवगत कराते रहते है। लेकिन इनकी मांगो को अमल करने के लिए शासन प्रशासन ने अब तक सुध नही लिया है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 8 अक्टूबर को राज्य अतिथि शिक्षक विद्यामितान के प्रदेश पदाधिकारीगण माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से बेहद कठिन प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री निवास में अपनी समस्याओं को लेकर मुलाकात किए। जिसमे संघ के प्रदेश टीम राज्य अतिथि शिक्षकों के समस्याओं एवं मांगो को विस्तार से अवगत कराये , जिसमे माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी मे इनकी समस्या एवं माँगो को अच्छे से सुने एवं सहमति दिये आप लोगो का मांग जायज है एवं इसे आगामी केबिनेट में पारित करने का पूर्ण पूर्ण प्रयास करूंगा।

इस मुलाकात से पहले संगठन के पदाधिकारी दुर्ग जिले में शिक्षा मंत्री निवास कार्यालय में शिक्षा मंत्री माननीय श्री गजेंद्र यादव जी से मुलाकात किए थे और आज पुणे मुख्यमंत्री के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप जी से भी संगठन की मांगों को एवं समस्याओं को अवगत कराये।

अब पूरे राज्य अतिथि शिक्षक विद्या मितान को आशा एवं उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जी मुलाकात के बाद आगामी केबिनेट में इनकी मांग दिवाली तोहफे के रूप में खुशियां मिले।

इस मुलाकात में राज्य अतिथि शिक्षक विद्यामितान संघ से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा पांडेय , प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती किरण तिवारी , प्रदेश सचिव श्रीमति इंदु प्रधान , दंतेवाड़ा जिले अध्यक्ष श्री प्रिंस साहू एवं सक्रीय शिक्षक श्रीमती निर्मला साहू एवं प्रफुल्ल प्रधान जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button