Big StoryState

“नेक्स्ट जेन जीएसटी 2.0” पर मुख्यमंत्री और व्यापारिक प्रतिनिधियों की ऐतिहासिक बैठक

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि नया रायपुर स्थित मंत्रालय में आज Next – Gen 2.0 विषय पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी की अध्यक्षता में व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। अमर पारवानी ने कहा कि Next – Gen 2.0 व्यापारियों के लिए राहत और सुधार की नई सौगात लेकर आएगा। कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाया जाएगा, जिससे न केवल छोटे एवं मध्यम व्यापारी लाभान्वित होंगे, बल्कि व्यापार जगत में नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। यह पहल व्यापार को गति देगी, अनुपालन को आसान बनाएगी और कर भार में राहत प्रदान करेगी।” CAIT छत्तीसगढ़ ने विश्वास जताया कि Next – Gen 2.0पहल देश के व्यापार जगत के लिए राहत और प्रगति का नया द्वार खोलेगी तथा कर सुधारों के क्षेत्र में यह बैठक मील का पत्थर साबित होगी। बैठक में कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, कैट राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में शामिल हुआ। प्रतिनिधिमंडल में श्री अमर पारवानी, श्री विक्रम सिंह देव, श्री परमानंद जैन, श्री सुरिंदर सिंह एवं श्री अवनीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button