Big StoryCity

ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन भरने पहुंचे विकास, रैली में उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल



रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे। नामांकन रैली में कांग्रेस वरिष्ठ नेता व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नामांकन से पहले कांग्रेस भवन गांधी मैदान में एक बड़ी सभा का आयोजन कर मंच से वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस की 10 न्याय और 25 गारंटी के बारे में बताया। सभा में प्रभारी सचिव चंदन यादव, वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू, इंद्र साव, छाया वर्मा, अनिता शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रतिमा चंद्राकर, गिरीश दुबे, कुबेर यदु, पप्पू बंजारे, नारायणदास कुर्रे, अमितेश शुक्ला उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ सभा की शुरुआत हुई। सभा उपरांत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ट्रैक्टर में बैठकर एक विशाल रैली निकाली। रैली कोतवाली, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शास्त्री चौक, घड़ी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। जहां विकास उपाध्याय ने अपना नामांकन दाखिल किया। हाथों में झंडे, बैनर, पोस्टर लेकर कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। जगह-जगह रैली का आतिशीबाजी के साथ स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं ने श्री उपाध्याय का अभिनंदन किया। रैली में महिलाएं सिर पर साफा पहनकर सबसे आगे दुपहिया वाहनों पर सवार थीं और कांग्रेस पार्टी के नारे बुलंद कर रही थीं।


जोगी कांग्रेस के नेता अब कांग्रेस में
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कांग्रेस की नीतियों को अवगत कराते हुए बताया कि हर वर्ग सत्ता में कांग्रेस को फिर से सत्तासीन देखना चाहता है। ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में धरसींवा ब्लाॅक के राजा राज बंजारे, विवेक बंजारे, रोहित नायक, अमित साहू, नजीब अशरफ, वरुण पटेल, दिनेश यादव, सूर्यनारायण किसले, महेश यादव, सोनू गुप्ता, अफसार कुरैशी सहित 25 पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रवेश किया।


ये रहे उपस्थित
इस रैली में राजेंद्र तिवारी, पंकज शर्मा, प्रवीण साहू, संजय पाठक, शिव ग्वालानी, राम गिडलानी, सुनील छतवानी, बसंत पटेल, पार्षद सुंदर जोगी, राधेश्याम विभार, बंशी कन्नौजे, प्रमोद तिवारी, पुरुषोत्तम बेहरा, मनीराम साहू ,राकेश गुप्ता, विमल गुप्ता, प्रमोद चौबे, जसबीर ढिल्लन, हैप्पी बाजवा, इस्माइल गफूर, हैदर अली, भोज कुमारी यदु, राकेश धोत्रे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button