National

राशिफल 21 मार्च: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम, प्रेम में थोड़ी दूरी दिख रही है लेकिन बाकी आप संभाल लेंगे कोई समस्‍या की बात नहीं है। आप आगे बढ़ेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें।



वृषभ-यद्यपि की आपके लग्‍न में अंगार योग बन रहा है लेकिन फिर भी आपकी स्थिति सुधार की ओर है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। बाकी चीजें ठीक चल रही हैं। गणेश जी की वंदना करें।

मिथुन-सार्थक उर्जा का संचार हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य में सिर या नेत्र विकार से बचें। प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें। कोई भी हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-मन थोड़ा चिंतित रहेगा। शारीरिक निस्‍तेजता के शिकार हो सकते हैं। उर्जा कम रहेगी। प्रेम में दूरी हो सकती है। व्‍यापारिक क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। फिर भी ठीक रहेंगे। बजरंग बली की अराधना करें। काली चीजों का दान करें।

सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान पर भी सकारात्‍मक असर पड़ेगा। फिर भी अभी मध्‍यम रहेगा। संतान पक्ष, प्रेम पक्ष मध्‍यम रहेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कन्‍या-आर्थिक मामले सुलझेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। शारीरिक और प्रेम की स्थिति ठीक चल रही है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। आप तरक्‍की करते हुए दिख रहे हैं। जोखिम से आप उबर चुके हैं। मान-सम्‍मान पर ठेस न लगे, ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सही चल रहा है। काली माता की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर चलें। स्थिति सही नहीं कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-जीवनसाथी का सामीप्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्‍की करेंगे। प्रेम बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। संतान पक्ष पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य भी मध्‍यम है। बाकी सब ठीक चलेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा आपका। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्बिंग हो सकता है। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान गणेश की वंदना करते रहें।

कुंभ-भावुक बनकर कोई निर्णय न लें। कवियों और लेखकों के लिए अच्‍छा समय है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। प्रेम में थोड़ी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते जा रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। घर में थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। फिर भी चीजें नार्मल रहेंगी। प्रेम अच्‍छा चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान रखें। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button