Big StoryState

दो यात्री बस आपस में भिड़े , मची चीख पुकार, कई लोग घायल

राजिम। पाण्डुका थाना क्षेत्र में दो बस की आपस में जोरदार भिड़त हुई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम पोंड़ के पास तेज रफ्तार दो बस आपस में भिंड़त हो गई।



बताया जा रहा है कि परमेश्वरी ट्रेवल्स की बस गरियाबंद से राजिम जा रही वहीं विपरीत दिशा से शिवराज ट्रेवल्स की बस राजिम से गरियाबंद के लिए निकली थी। इस दौरान पोंड़ के आगे दोनों बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं लोगों और पुलिस की मदद से घायल लोगों को बस से बाहर निकाला गया।
घटना में दोनों गाड़ी के सामने हिस्सा के परखच्चे उड़ गए। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए है। सभी घायलों को 108 संजीवनी की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button