gharghoda

बेंजोरा व्यपवर्तन योजना से बदली किसानों की तस्वीर, नहर के अंतिम छोर तक पहुंचा पानी

जशपुरनगर (गौरशंकर गुप्ता)। जशपुरनगर में मई की भीषण गर्मी के बीच बेंजोरा व्यपवर्तन योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा नहर के लाइनिंग कार्य पूरा होने के बाद वर्षों बाद नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचा है, जिससे किसानों में खुशी है।


किसान राजकुमार राम ने बताया कि पहले नहर केवल बरसात में ही उपयोगी रहती थी और टूट-फूट के कारण खेती धान तक सीमित थी। अब करीब दो किलोमीटर लंबी नहर को सीमेंट से पक्का बनाए जाने के बाद किसान मिर्च, टमाटर, बैंगन और खीरा जैसी सब्जियों की खेती भी कर रहे हैं।

करीब 2.29 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई इस योजना का कार्य विभाग ने तय समय से पहले मात्र तीन माह में पूरा कर लिया। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली रेत की समस्या को दूर करने के लिए मिट्टी का बांध और “सिल्ट एस्केप रेगुलेटर” भी बनाया गया, जिससे पानी का प्रवाह सुचारु हुआ।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की निगरानी में पूर्ण हुई इस योजना से अब सिंचाई का दायरा बढ़ने और किसानों की आय में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button