Uncategorized

दुनिया का अनोखा पेड़ जिसमें उगते हैं सिक्के

नई दिल्ली।।कई बार बचपन में सबने अपने मां-पिता से सुना होगा कि पैसे कोई पेड़ पर नहीं उगतेलेकिन ब्रिटेन में एक पेड़ है जहां वाकई सिक्के पेड़ पर उगते हैंये पेड़ सिक्कों से जड़ा हुआ है जो पीक डिस्ट्रिक्ट में मौजूद हैये पेड़ करीब 1700 साल पुराना हैहालांकि इस पेड़ पर सिक्के खुद नहीं उगेलेकिन हजारों की संख्या में सिक्के पेड़ में जड़े हुए हैंखास बात ये है कि यहां सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं दुनियाभर के अलगअलग देशों के सिक्के लगे हुए हैं। ये पेड़ वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में मौजूद हैये पेड़ एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुका हैजिस पर लोग सिक्के लगाते हैंइस पेड़ में ऐसी कोई जगह नहीं बची है जहां सिक्के ना लगे होंपेड़ पर सिक्के लगाने की अलग अलग मान्यताएं हैंजिसके चलते लोग इस पेड़ में सिक्के लगाते हैं।कई लोगों का मानना है कि पेड़ में ऐसे सिक्के लगाने से उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है और सुख-समृद्धि आती है. वहीं कई लोगों का ये भी विश्वास है कि इस पेड़ में किसी दैवीय शक्ति निवास करती है।यही नहीं क्रिसमस के मौके पर इस पेड़ के आसपास मिठाइयां और गिफ्ट्स भी रखे जाते हैं . इस पेड़ में प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते हैं खास बात ये है कि ये सिक्के सिर्फ ब्रिटेन के नहीं हैं. बल्कि दुनियाभर के तमाम देशों के सिक्के आपको इस पेड़ में लगे मिल जाएंगेयानि ये पेड़ दुनिया भर में प्रसिद्धि पा चुका हैकुछ लोग अपने प्रियजनों या खुद के किसी लाइलाज बीमारी से निजात पाने के लिए इस पेड़ में सिक्के लगाते हैंतो अपने बिजनेस में सफलता पाने के लिए ऐसा करता हैलेकिन इन सिक्कों में सबसे अधिक सिक्के ब्रिटेन के ही मिलेंगे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button