Big StoryCSCSSportsState

CCPL : रायगढ़ लायंस ने 3.3 ओवर में हासिल किया 51 रन का लक्ष्य

वर्षा बाधित मैच में बस्तर बाइसन को 10 विक्रेट से हराया



रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमीयर लीग के पांचवे दिन मंगलवार को शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रायगढ़ लायंस व बस्तर बाइसन के बीच मैच खेला गया, जिसमें को बस्तर को हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर बस्तर बाइसंस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। बस्तर बाइसन की ओर से आलोक साहू ने 52 रन व विशाल कुशवाहा ने 22 गेंदों में 47 रन बनाए। मैच में रायगढ़ लायंस की ओर से आयुष ठाकुर ने 4 ओवरों में 44 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ़ लायंस को वर्षा बाधित मैच में डीएलएल मैथल द्वारा 5 ओवरों में 51 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे रायगढ़ ने बिना कोई विकेट खोए 3.3 ओवरों में प्राप्त कर लिया। रायगढ़ लायंस की ओर से ऋषभ तिवारी ने सर्वाधिक 26 तथा देव आदित्य सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया।
मैच के पुरस्कार
प्लेयर ऑफ द मैच – विशाल कुशवाहा
मोस्ट सिक्सेस – विशाल कुशवाहा
सुपर स्ट्रायकर – देव आदित्य सिंह
परफेक्ट कैच – आशीष पांडे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button