शरद पूर्णिमा पर होगा चंद्र ग्रहण, 28 अक्टूबर को भारत में दिखेगा

Spread the love

चंद्रग्रहण का सूतक शाम में 4 बजकर 5 मिनट पर आरंभ होगा

रायपुर। साल 2023 का अंतिम खण्ड ग्रास चन्द्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। चन्द्र ग्रहण सामान्यतः पूर्णिमा के दिन लगता है। इस बार भी यह चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लग रहा है। इस साल यह चन्द्र ग्रहण भारत भूमि पर समान रूप से दिखाई देगा। चंद्रग्रहण सिर्फ और सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण घटना है। साल का अंतिम चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है ऐसे में इस दिन ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। ग्रहण का असर सभी राशियों पर दिखाई देने वाला है। चंद्र ग्रहण दिखेगा, तो धार्मिक दृष्टि से कई नियमों का पालन भी किया जाएगा, इनमें सबसे पहले सूतक काल है। सूतक काल 28 तारीख को दोपहर से ही शुरू हो जाएगा, मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। देश के सभी मंदिरों के कपाट बंद होंगे और भगवान की पूजा निषेद्ध होगी। इस समय सभी रामायण, गीता का पाठ कर सकते हैं। साल का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर शनिवार के दिन लगने जा रहा है। यह ग्रहण देश के कई हिस्सों के साथ साथ भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भारत में भी मान्य रहेगा। बता दें कि चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से शुरु हो जाता है।

सूतक काल में न करें यह काम
चंद्रग्रहण का सूतक शाम में 4 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान आपको स्नान, दान, पु्ण्य कार्य, हवन और भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो इस समय आप अपने गुरु मंत्र, राहु और चंद्रमा के मंत्रों का जप कर सकते हैं। हालांकि, सूतक काल में गर्भवती स्त्री, बच्चे, वृद्ध जन भोजन कर सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें दोष नहीं लगेगा। ध्यान रखें की सूतक काल आरंभ होने से पहले खाने पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। इसके अलावा आप इसमें कुश भी डाल सकते हैं।

चंद्रग्रहण सूतक काल का समय
चंद्रग्रहण 28 तारीख देर रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यानी यह ग्रहण 1 घंटा 18 मिनट का रहेगा। इस दौरान पूरे भारत में चंद्रमा उदय हो जाएगा। 28 अक्टूबर को शाम में 4 बजकर 6 मिनट पर चंद्रोदय हो जाएगा। भारतीय समयअनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक शाम में 4 बजकर 5 मिनट पर आरंभ हो जाएगा। इस ग्रहण में चंद्रबिम्ब दक्षिण की तरफ से ग्रस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *